spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में गोशाला के तूड़ी भंडार में लगी आग:पंजाब से भी बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; छाया धुएं का गुबार, बुझाने में लगे 3 घंटे




फतेहाबाद में मंगलवार सुबह जाखल मंडी स्थित गोशाला के तूड़ी भंडार के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गोशाला के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कमेटी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। जाखल और धारसूल से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया था। शहर में सूचना फैलते ही शाह सतनाम की टीम और मंडी के लोग भी फायर कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का नहीं चला पता बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से तूड़ी भंडारण का कार्य चल रहा था। अज्ञात कारणों से लगी आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गोशाला प्रधान ने बताया नुकसान जाखल के रहने वाले गोशाला प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि गोदाम में करीब 600 ट्राली तूड़ी भंडारण की हुई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि किसी पशु को कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि काफी मात्रा में तूड़ी जलकर राख हो गई है। प्रधान के अनुसार, नुकसान हुआ है लेकिन अभी इसका आकलन नहीं किया जा सका है। पंजाब से भी पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के संगरूर जिले के मूनक शहर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles