spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमेरिका में करनाल के युवक की जलकर मौत:स्टोर पर लगी थी आग, परिवार का इकलौता बेटा था सुखविंद्र, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार




अमेरिका के टेक्सस में एक स्टोर के अंदर अचानक आग लगने से करनाल के एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक स्टोर के अंदर सो रहा था और आग में फंसकर जिंदा जल गया। घटना में स्टोर मालिक की भी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। चार साल पहले डंकी रूट से गया था अमेरिका
जानकारी के अनुसार, गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र शीशपाल की उम्र 22 साल थी। वह करीब चार साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। कई महीनों की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और वहां एक स्टोर में काम करने लगा था। स्टोर में ही करता था काम और वहीं सोता था
सुखविंद्र सिंह जिस स्टोर में काम करता था, वह स्टोर पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति का था। काम खत्म करने के बाद वह वहीं सो जाता था। 26 अप्रैल की सुबह अमेरिकी समय के अनुसार सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों काम के बाद स्टोर में सोए हुए थे। उसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए। तीसरा कर्मचारी उस दिन नहीं था मौजूद
स्टोर में एक और युवक भी काम करता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाहर गया हुआ था और स्टोर पर मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद जब उसे इस घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत वापस लौटा और उसने ही सुखविंद्र के परिवार को इस हादसे की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लेकिन नहीं बच सकी जान
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पसरा सन्नाटा, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार
गांव गंगाटेहड़ी के सरपंच कुलदीप ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मेहनती और अच्छा लड़का था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था और वहां काम भी करने लगा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता दी जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles