spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में घर में घुसकर हमला:ससुराल पक्ष ने किया अटैक, कार तोड़ी, महिला पर तेजधार हथियार से वार




लुधियाना में साहनेवाल इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ करने और महिला के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले से चल रहा था विवाद
शिकायतकर्ता कुलविंदर कौर निवासी न्यू लक्ष्मी नगर, लुहारा के अनुसार उसके बेटे लवलीत सिंह और बहू सपना कुमारी के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद सपना अपने मायके चली गई थी। घर में घुसकर की तोड़फोड़
कुलविंदर कौर ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसकी बहू सपना कुमारी अपने परिवार के सदस्यों-बहन काजल, भाई जोगिंदर सिंह, माता गीता और पिता राज कुमार के साथ घर में घुस आई। आरोप है कि आते ही उन्होंने घर में खड़ी सफेद रंग की XUV700 (नंबर PB10JG-0210) में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने पर किया हमला
जब कुलविंदर कौर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना साहनेवाल पुलिस ने सपना कुमारी, काजल, जोगिंदर सिंह, गीता और राज कुमार के खिलाफ BNS की धारा 333, 115(2), 351 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles