spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भज्जी के घर के बाहर बुजुर्ग ने की अभद्र टिप्पणी:कहा-जो कोठी बनी है ये प्लाट सरकार ने दिया था; AAP वर्कर लिख चुके हैं 'गद्दार'




हरभजन सिंह के घर के बाहर से गुजरते बाइक सवार एक राहगीर ने आज दोपहर अभद्र टिप्पणी की। गालियां देते हुए बाइक सवार बुजुर्ग ने कहा कि आज जहां भज्जी की कोठी है ये प्लाट इसको सरकार ने दिया था। इसके बाद बुजुर्ग सिक्योरिटी की तरफ देखता हुआ तेजी से वहां से निकल जाता है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप को छोड़ने की सूचनाओं पर कई लोग भज्जी से नाराज चल रहे हैं। हालांकि बाइक सवार रुका नहीं और न ही अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पंजाब सरकार ने भज्जी की छीनी थी सुरक्षा इससे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा MP और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने Y केटेगरी सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। हालांकि केंद्र सरकार ने भज्जी की सुरक्षा मुहैय्या करवा दी है। भज्जी से 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी ली वापस राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह के 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापस ले ली गई है। हालांकि सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर हरभजन सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल
24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। सीएम भगवंत मान मांग चुके राष्ट्रपति से मिलने का समय
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग चुके हैं। भगवंत मान अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि वे राष्ट्रपति के सामने पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी पक्ष रखेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles