spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर ट्रक यूनियन प्रधानी पर AAP के दो गुट भिड़े:देर रात हुआ बवाल, हाईवे जाम, पुलिस की गाडि़यां तोड़ी, 10 गिरफ्तार




संगरूर के भवानीगढ़ में शनिवार को ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर आम आदमी पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया। इस दौरान चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर जाम लगाया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। संगरूर पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। प्रधानी को लेकर हुआ विवाद यह विवाद भवानीगढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन की प्रधानगी को लेकर शुरू हुआ था। इसके लिए शनिवार का दिन तय था। एक ओर विधायक नरिंद्र कौर भराज के समर्थित दावेदारों को डीएसपी दफ्तर बुलाया गया था। वहीं आम आदमी पार्टी के दूसरे गुट से जुड़े मालविंदर सिंह माला को प्रधान चुन लिया गया। माला को प्रधान चुने जाने की जानकारी मिलने पर विधायक भराज डीएसपी दफ्तर पहुंचीं और अपने समर्थकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उनके गुट ने लवली शर्मा काकड़ा को प्रधान घोषित कर दिया। दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लवली शर्मा को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने ट्रक यूनियन के कमेटी सदस्यों और चुनाव लड़ रहे नेताओं को डीएसपी कार्यालय में बैठक के बहाने बुलाया था, जहां एक गुट ने मालविंदर सिंह माला को अध्यक्ष घोषित कर दिया। कुछ नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन डीएसपी कार्यालय में बैठाकर रखा। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र की मौजूदा आप विधायक डीएसपी कार्यालय पहुंचीं और अपने समर्थकों को छुड़वाया। जीत के खुशी के बाद शुरू हुई मारपीट विवाद उस समय और बढ़ गया जब लवली काकड़ा को अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी मनाए जाने के दौरान पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया। इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर भड़क उठे। गुस्साए ऑपरेटरों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। देर रात तक हाईवे रखा जाम बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे को देर रात तक जाम रखा। हाईवे खुलवाने पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया गया। झड़प में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए संगरूर से भारी पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर हाईवे से जाम खुलवाया। आखिरकार, रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने हाईवे को यातायात के लिए दोबारा चालू करवाया। इलाके में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। देर रात तक जाम रखा हाईवे वहीं, दूसरे गुट के नेता मालविंदर सिंह माला ने दावा किया कि उन्हें प्रशासन की सहमति से अध्यक्ष चुना गया है। देर शाम तक ट्रक ऑपरेटर धरने पर डटे रहे और इलाके में तनाव बरकरार रहा। हालात तब बेकाबू हो गए जब पुलिस ने हाईवे से धरना हटाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव शुरू हो गया। एसपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles