spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में आप के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:राघव चड्ढा के खिलाफ 'पंजाब की मिट्टी के गद्दार मुर्दाबाद' के नारे लगाए




राज्यसभा के कुछ सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर पंजाब की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। रविवार को जगराओं में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राघव चड्ढा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें ‘पंजाब की मिट्टी का गद्दार’ करार दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानुके ने किया। प्रदर्शन के दौरान, आप कार्यकर्ताओं ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिन पर ‘पंजाब की मिट्टी के गद्दार मुर्दाबाद’ और ‘पंजाब के साथ धोखा करने वालों शर्म करो’ जैसे नारे लिखे थे। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब से राज्यसभा भेजे गए कुछ नेताओं ने भाजपा में शामिल होकर प्रदेश की जनता के विश्वास के साथ सीधा धोखा किया है। उनका कहना था कि पंजाब के भरोसे सत्ता और पद हासिल करने वाले नेता अब अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं, जिसे पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने आप पर कसा तंज भाजपा के लुधियाना देहात के जिला प्रधान डॉ. राजिंदर शर्मा ने आप नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पहले यह बताए कि जिन राज्यसभा सदस्यों को आज गद्दार कहा जा रहा है, क्या उन्हें पंजाब की जनता ने सीधे वोट देकर राज्यसभा भेजा था? डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन राज्यसभा सदस्यों को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने वोट डालकर राज्यसभा भेजा था। और उस समय पूरे पंजाब में इसका विरोध हुआ था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप ने पंजाब की जनता की भावनाओं को दरकिनार कर अपने चहेतों को राज्यसभा भेजा और अब जब वही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें गद्दार कहा जा रहा है। भाजपा नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने आप पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आप पार्टी ने अपने दम पर चुनाव नहीं जीता, बल्कि कांग्रेस,अकाली दल और भाजपा से आए नेताओं को शामिल कर चुनाव जीते। बीजेपी नेता बोले- पंजाब की जनता सब जानती है यहां तक कि उपचुनावों में भी आप पार्टी को अपने नेता नहीं मिले और उन्हें दूसरी पार्टियों के नेताओं को शामिल कर चुनाव लड़ाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब जानती है कि असली गद्दार कौन है वह पार्टी जिसने पंजाब की जनता की भावनाओं को कुचलते हुए अपने विधायकों के जरिए अपने करीबी लोगों को राज्यसभा भेजा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राघव चड्ढा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया था कि उनके साथ कई राज्यसभा सदस्य आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। इस सूची में अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, बिक्रमजीत साहनी और राजिंदर गुप्ता के नाम बताए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles