spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab CM Bhagwant Mann Visit Kurukshetra Family Function With Wife, Daughter


कुरुक्षेत्र के पिहोवा में अपनी ससुराल पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच सीएम भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर भी साथ है।

.

बताया गया कि वे यहां पर पारिवारिक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आएं हैं। प्रोग्राम क्या है? इसके बारे परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सीएम मान के आने से पहले ही पंजाब और हरियाणा पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, ससुराल की ओर से की ओर बिल्कुल साधारण कार्यक्रम रखा गया है। सिर्फ घर-परिवार के लोग कार्यक्रम में मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इस एरिया में एंट्री बैन की है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को अपनी ससुराल पिहोवा पहुंचे हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को अपनी ससुराल पिहोवा पहुंचे हैं।

पंजाब सीएम मान और उनकी ससुराल के बारे में जानिए…

  • चार साल पहले हुई शादी, दो साल बाद बेटी का जन्म : भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में हुआ था। यह शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई थी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य करीबी लोग शामिल हुए थे। डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं। शादी के करीब दो साल बाद मार्च 2024 में उनके घर बेटी ‘नियामत’ का जन्म हुआ था।
  • पारिवारिक सूत्र बोले- फेरा डालने आए मान : उधर, पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सीएम मान का रविवार को अपनी ससुराल फेरा डालने पहुंचे है। हालांकि, वे पिहोवा पहले भी चुनावी दौरों पर आ चुके है, लेकिन कभी ससुराल नहीं आए। अगस्त, 2024 में हुई आप की रैली में भी सीएम यहां पहुंचे थे। रविवार को उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए है। सेंट्रल बैंक वाली गली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहे।
  • सीएम के आगमन के लिए ही घर का करवाया रेनवेशन : सीएम मान के आगमन को लेकर ही ससुराल वालों ने इस घर का रेनवेशन करवाया है। यह घर काफी समय से बंद पड़ा था। सीएम के आने का कार्यक्रम शेड्यूल होने के बाद घर का रेनोवेशन करवाया।
ये तस्वीर दो दिन पहले यानि 24 अप्रैल की है, जिसमें राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी जॉइन की थी।

ये तस्वीर दो दिन पहले यानि 24 अप्रैल की है, जिसमें राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी जॉइन की थी।

जानिए, पंजाब AAP में अब तक क्या-क्या हुआ..

24 अप्रैल- शाम 4 बजे राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी दिन शाम को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। राघव ने कहा कि कुल 7 सांसद उनके साथ हैं। बाकी 4 सांसद सामने नहीं आए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और बाद में प्रतिक्रिया देंगी।

25 अप्रैल- सुबह भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए 7 सांसदों पर टिप्पणी की, जिससे सियासी माहौल और गरम हो गया। उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।

25 अप्रैल- AAP के हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं और बाकी के साइन फर्जी हैं। चीमा ने कहा- रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है। चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह को इसलिए आगे लेकर आए थे कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा, लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी।

25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी।

25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की।

————————

ये खबर भी पढ़ें….

दावा- पंजाब में 28 विधायक AAP छोड़ सकते हैं:हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- दुर्व्यवहार के कारण भगदड़ मची, बड़ा राजनीतिक उलटफेर होगा

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles