spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में एटीएम बदलकर 35 हजार रुपए निकाले:एसबीआई बैंक के अंदर की घटना, खाते से रकम निकलने के बाद कराया ब्लॉक




महेंद्रगढ़ जिला के शहर कनीना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भडफ निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई बैंक कनीना के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड बदल गया। बाद में जब उसने अपना कार्ड देखा तो उस पर फिरोज नाम लिखा हुआ था। बैंक अधिकारियों को दी सूचना पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना एसबीआई बैंक के अधिकारियों को दी, जिसके बाद उसके खाते नंबर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि तब तक उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। पैसे वापस दिलाने की मांग बहादुर सिंह ने पुलिस से उसके पैसे वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना शहर कनीना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 और 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की हो रही जांच पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles