spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में शिमला हाईवे पर पलटी स्कूटी:अचानक बिगड़ा संतुलन, 4 युवक घायल, तीन की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर




पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के बिटना गांव के पास एक सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, चारों युवक स्कूटी पर सवार होकर कालका की ओर से आ रहे थे। बिटना गांव के समीप पहुंचते ही उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी युवक सड़क पर गिर पड़े। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हायर सेंटर रेफर किए गए घायल युवक नीतीश ने बताया कि वे काफी तेज गति से चल रहे थे। अचानक स्कूटी के टायर के आगे कुछ आ जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में गुलशन, निवास और अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि नीतीश को हल्की चोटें लगी हैं। हालत ठीक ना होने के कारण घायल युवक अपना पता भी नहीं बता पा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कालका अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल गुलशन, निवास और अरविंद को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles