![]()
रोहतक के सांपला ब्लॉक से भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण कोच ने अपनी ही पार्टी के पूर्व चेयरमैनों पर काम न करवाने का आरोप लगा दिया। प्रवीण कोच ने कहा कि 2013 के बाद से सांपला में विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया। पूरा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा है। सांपला को नगर पालिका का दर्जा 10 जुलाई 2007 को दिया गया। नगर पालिका में पहला चुनाव 2008 में हुआ, जिसमें पहले चेयरमैन कांग्रेस से प्रवीण कोच बने। 2008 से लेकर 2013 तक प्रवीण कोच चेयरमैन रहे। इसके बाद सुधीर ओहल्याण व पूजा इंदोरा चेयरपर्सन रह चुकी हैं। 2013 के बाद सांपला का नहीं हुआ विकास
प्रवीण कोच ने कहा कि 2008 से लेकर 2013 तक चेयरमैन रहते हुए सांपला क्षेत्र का विकास करवाया। सीवर लाइन डाली गई। गलियों में सड़क बनवाई। पीने के पानी व निकासी की व्यवस्था की। लेकिन 2013 के बाद से गलियों को रिपेयर तक नहीं किया। क्षेत्र की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। पूर्व चेयरमैनों ने कोई काम नहीं किया
प्रवीण कोच ने कहा कि पूर्व चेयरमैनों ने कोई काम नहीं किया। गलियों में गंदगी भरी पड़ी है। सीवर लाइन खराब हो चुकी है। पूर्व चेयरमैन बताए कि उन्हें सरकार से मदद मिली या नहीं। प्रवीण कोच ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार का हाथ थामा है। भाजपा ने उन्हें टिकट दी तो विकास के लिए साथ दे रहे हैं। 2014 से भाजपा सरकार, फिर भी नहीं विकास
भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कोच ने पूर्व चेयरमैनों पर जो आरोप लगाए, वो सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर ही लगे। क्योंकि प्रदेश में 2014 से लेकर अब तक भाजपा की ही सरकार है। पिछले चेयरमैन भी भाजपा के रहे हैं। अब प्रवीण कोच भी भाजपा के उम्मीदवार है, फिर भी पूर्व चेयरमैनों पर काम न करवाने के आरोप लगा रहे हैं।
Source link
सांपला में 2013 के बाद नहीं हुआ विकास:रोहतक में भाजपा उम्मीदवार बोले, सीवर, सफाई व पानी निकासी पर नहीं किया काम







