spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab Power Crisis | 2110 MW Demand-Supply Gap; City Cuts Today


पंजाब में कैपेसिटी के अनुसार नहीं बन रही पूरी बिजली।

पावरकॉम (PSPCL) मेंटेनेंस की बात कहकर बिजली कट लगा रहा है। 21 अप्रैल से शुरू हुए बिजली कट 26 अप्रैल तक लगेंगे। पावरकॉम इसे कट नहीं बल्कि शटडाउन कह रहा है लेकिन उनके ही बिजली के डिमांड-सप्लाई के लाइव चार्ट, डेली रिपोर्ट और पावरग्रिड डेटा से सवाल खड़े ह

.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल के मध्य में गर्मी बढ़ते ही पावरकॉम के पास डिमांड के हिसाब से सप्लाई के करने के लिए पूरी बिजली ही नहीं है। यहां तक कि सेंट्रल पूल से बिजली खरीदने के बावजूद डिमांड और सप्लाई का अंतर दूर नहीं हो रहा। यही नहीं, एक बिजली यूनिट तो बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अभी अलर्ट न हुई तो गर्मियों में बिजली संकट उनकी किरकिरी कर सकता है।

यह फोटो सोमवार रात की अमृतसर की है। जहां बिजली कट लगाने पर भड़के लोग सीधे फीडर में पहुंच गए और जबरन बिजली चालू कर दी।

यह फोटो सोमवार रात की अमृतसर की है। जहां बिजली कट लगाने पर भड़के लोग सीधे फीडर में पहुंच गए और जबरन बिजली चालू कर दी।

2 सवाल-जवाब से बिजली के मौजूदा हालात जानिए…

1.सवाल: पंजाब में बिजली उत्पादन की कितनी कैपेसिटी है, अभी कितनी बन रही, सेंट्रल पूल से कितनी बिजली ले रहे? जवाब: पावरकॉम और पावरग्रिड के आंकड़े देखें तो पंजाब में 15 हजार मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है। 23 अप्रैल का पावरकॉम का डेटा बताता है कि पंजाब अपने थर्मल प्लांट, प्राइवेट थर्मल प्लांट, हाइडल प्रोजेक्ट और रणजीत सागर डैम समेत भाखड़ा से मिलने वाले शेयर को मिलाकर 4600 मेगावाट बिजली ही बना पा रहा है।

इसके अलावा सेंट्रल पूल यानी बाहरी ग्रिड से एवरेज 3,550 मेगावाट बिजली खरीद रहा है। पावरग्रिड के डेटा के मुताबिक रणजीत सागर डैम जैसे बड़े प्रोजेक्ट अपनी डेली की 600 मेगावाट की क्षमता के मुकाबले एवरेज महज 133 मेगावाट ही बिजली दे पा रहे हैं। मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट की चार में एक भी यूनिट बिजली नहीं बना रही है। इसकी वजह नदियों में पानी फ्लो कम होना बताया जा रहा है।

2. सवाल: पंजाब में बिजली की मांग कितनी पहुंच चुकी है, पावरकॉम के पास कितनी शॉर्टेज हो रही है? जवाब: पावरकॉम के डेटा के मुताबिक 23 अप्रैल को वीक आवर में पंजाब में बिजली की डिमांड 10 हजार 260 मेगावाट पहुंच गई थी। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। तब तक यह डिमांड और बढ़ने की संभावना है। इसके उलट पंजाब में बिजली की कुल प्रोडक्शन 4600 मेगावाट ही है, इसमें सेंट्रल पूल से ली जा रही 3,550 को भी जोड़ लें तो ये कुल 8150 मेगावाट ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है। डिमांड के हिसाब से देखें तो यह 2,110 मेगावाट कम है।

अचानक बड़े स्तर पर बिजली कटौती की ये 4 वजहें

  • अचानक बढ़ी मांग, ग्रिड पर प्रेशर बढ़ा: पावरकॉम के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल की शुरुआत में बिजली की मांग लगभग 6,450 मेगावाट थी। 22 दिनों में यानी 23 अप्रैल तक यह डिमांड बढ़कर 10,260 मेगावाट पहुंच गई। अचानक डिमांड में 3810 मेगावाट के उछाल से पावर ग्रिड संभालने मुश्किल हो गए। नतीजा, मेंटेनेंस की बात कह बिजली शटडाउन की जा रही है।
  • पिछले साल के मुकाबले डिमांड में 30% तक उछाल: पावरकॉम के मुताबिक पिछले साल अप्रैल 2025 में राज्य में बिजली की अधिकतम डिमांड एवरेज साढ़े 7 हजार मेगावाट से 8 हजार मेगावाट के बीच थी। मगर, इस साल अप्रैल में गर्मी ज्यादा हो गई, इस वजह से पिछली बार के मुकाबले बिजली डिमांड में 25 से 30% उछाल आ गया। यह डिमांड 23 अप्रैल को 10,260 मेगावाट तक पहुंच गई। पिछले साल जून महीने में इतनी डिमांड पहुंची थी।
  • नदियों में पानी का फ्लो कम, हाइड्रो प्रोजेक्ट से उत्पादन ठप: पंजाब के अपने हाइड्रो प्रोजेक्ट्स तय कैपेसिटी के हिसाब से बिजली नहीं बपा पा रहे। जैसे, रणजीत सागर डैम पठानकोट के हाइड्रो प्रोजेक्ट की क्षमता 600 मेगावाट बिजली बनाने की है लेकिन वह एवरेज महज 133 मेगावाट बिजली ही डेली पैदा कर पा रहा है। पावरकॉम की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार तलवाड़ा के डैम से निकलती नहर पर मुकेरियां में लगे चारों हाइडल प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे अफसर नदियों में पानी का फ्लो कम होने की बात कह रहे हैं।
  • मेंटेनेंस की वजह से भी असर पड़ा: पावरकॉम के मुताबिक रोपड़-गोइंदवाल साहिब जैसे बड़े थर्मल यूनिट्स भी मेंटेनेंस के कारण कुछ समय बंद रहे थे, जिनको अब डिमांड बढ़ने पर चला दिया गया है। इससे भी बिजली उत्पादन प्रभावित रहा।

जानिए, आज (24 अप्रैल) को कहां किस वक्त बिजली बंद रहेगी

  • मोहाली: E-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीरकपुर इलाके में गुरुदेव नगर, मानव शिव कंपलेक्स, पटियाला रोड, ऐप कॉलोनी, जनरल एनक्लेव, चंडीगढ़ रोड,कृष्ण एनक्लेव, कृष्ण नगर, हरमिलाप नगर में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • लुधियाना: रोमी कमलापुर, किशनपुरा, रामगढ़, सुभाष नगर, राहों रोड, मोती बाग, शंकर कलाई, गौशाला के पास का क्षेत्र, दिव्या कलाई, रूप गार्डन, राधा विहार, रामनगर, सुरजीत कलाई, गार्डन सिटी, बालाजी कॉलोनी के पीछे, इस्लामिया स्कूल रोड, माधोपुरा, शिवाजी नगर, श्रृंगार रोड, न्यू शिवाजी नगर, धर्मपुर, रामनगर, अमलोह शहर, हरिपुर, नूरपुर गांव, सहोली, मांगेवाल, सुदेवाल, राजपुरा, राजगढ़ एस्टेट, हीरो होम्स, इस्कॉन टेंपल, ऑक्सफोर्ड, गोकुल एनक्लेव, मरीन ड्राइव, माया सोप स्ट्रीट, जमालपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना/अमलोह के अम्लोह शहर हरिपुर, नूरपुर, गांव सहोली, मांगेवाल, सुदेवाल, वायर, संतरोली, बजित्री, राजपुरा, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • जालंधर: सोफी पिंड, आबादी क्षेत्र, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, चोपड़ा कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, अंबेडकर नगर, बादशाहपुर, कुक्की ढाब, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार, मकसूदपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • अमृतसर: सदर थाने के पास, जीटी रोड, खालसा दीवान, नया कोर्ट गली नंबर 1 से 10, संतराम, मजीठा रोड, पिंक एवेन्यू, पिंक एनक्लेव में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • पटियाला: न्यू लालबाग, अपर माल रोड, पालीवाल कॉलोनी, यादवेंद्र कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड और चिल्ड्रन मेमोरियल चौक के इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • बठिंडा: सभी औद्योगिक क्षेत्र डबवाली रोड इंडस्ट्री एरिया मेहता रोड गहरी भागी रोड गांव जोधपुर में बिजली बंद रहेगी।

अगले 2 दिन बिजली कहां और कब बंद रहेगी

25 अप्रैल:

  • मोहाली: G-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • लुधियाना: मंकू मार्केट, एफ-5, जमालपुर, अवाना गांव, जमापुर चौक, अहलूवालिया कॉलोनी, ज्योति कलाई, एंडएड्रीम पार्क, बाबा गज्जा जैन कॉलोनी गली नंबर 1 से 6 हाफ एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियल एरिया-ए हॉफ एरिया, मोती नगर, सकवाल रोड, जगदीप नगर, सर्वानंद कलाई, फरीद नगर गली नंबर 1, सरदार नगर, सकवाल गुरुद्वारा साहिब के पास, सकवाल सरकारी स्कूल, गुरु राम राय, जीवन नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, गुरु नानक नगर, प्रताप कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सतगुरु नगर, सुंदर नगर, न्यू सुंदर नगर, रामनगर, लक्ष्मण नगर, मंगा कॉलोनी, गांव शाही, मुंडियां कलां, टिब्बा कॉलोनी, लहरी नगर, शेरपुर, सीरा रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मेहरबान, हीरानगर, सैनिक कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सैनिक कॉलोनी, जीएमटी कॉलोनी, बैंस एस्टेट, आयाली और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के विलेज खनौरा, पौन्नीवाल, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के सभी इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
  • जालंधर: सैनिक विहार, अजीत नगर, गांव बल्लां, गांव रावपुर, रसूलपुर, गांव काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां आबादी, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रकाश आइसक्रीम के पास वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • अमृतसर: डायमंड नगर, नायर हॉस्पिटल, व्हाइट एवेन्यू, राम मंदिर, पुलिस लाइन, लाहौरी गेट गली, वाल्मीकि वाला, लाहौरी गेट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • पटियाला: रघुवीर नगर, गोविंद मार्ग, मॉडल टाउन, मोती बाग, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, नरूला कॉलोनी, गोकुल टावर, धीरू माजरी, अर्जुन नगर, नगर निगम, ओएफसी लोअर माल सड़क इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • बठिंडा: पावर हाउस रोड लाइट्स, घोड़ेवाला चौक, 100 फीट रोड गली नंबर 9 से 20, अजीत रोड, सनसिटी, पंचमुखी मंदिर, वर्धमान चौकी, लॉ कॉलेज और बादल रोड इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

26 अप्रैल:

  • मोहाली: फेज 7 से जुड़ा मोहाली क्षेत्र, एच-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीरकपुर इलाके में माया मॉडर्न सिटी, सिंहपुर, पीआर-7 रोड, ढिल्लों प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • लुधियाना: पावा गांव, जोगियां गांव, नंदपुर गांव, साहनेवाल रोड, भगवानपुर, डेहलों रोड, टिब्बा रोड, जसपाल बांगर, गिल क्रेन के पास, वाइन शॉप के पास, जसपाल बांगर, वीर कंडा के पास, पन्नू कंडा, जनता नगर, सिंधु क्षेत्र, आरके रोड, औद्योगिक क्षेत्र ए-एक्सटेंशन, फेस-4 के सभी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह कॉलोनी, गज्जा जैन कॉलोनी, मोती नगर फेज-4, अंबेडकर कॉलोनी, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, अमलोह शहर, किशनगढ़, औद्योगिक क्षेत्र दोराहा, रानियां, उत्तरी सिटी, आलमगीर, चुपकी, जसदेव सिंह नगर के इलाके में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के अमलोह शहर, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
  • जालंधर: आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कंपलेक्स इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • अमृतसर: कटरा संत सिंह, लाहौरी गेट, हातम तवी, बाग वाला, नया कोट, इंदिरा कॉलोनी, नींवां पासा, वाल्मीकि वाला, खुई लोगां वाली में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • पटियाला: फुलिकियान एनक्लेव, पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, मिनी सचिवालय, केसरबाग, राधोमाजरा, नैना एनक्लेव, पीली सड़क, अर्जुन नगर, लोअर मॉल, मोदी कॉलेज, प्रीत गैल, बुड्डा दल हाई स्कूल एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब में गर्मी में ही बिजली मेंटेनेंस क्यों:अफसर बोले- जनवरी से कर रहे, अब अचानक गर्मी बढ़ने से पैनिक

पावरकॉम (PSPCL) ने अचानक पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली और बठिंडा जिलों में बिजली कट लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया। वह भी 3 घंटे से लेकर 10 घंटे तक के लंबे कट। 26 अप्रैल तक लोगों को यह स्थिति झेलनी होगी। इस बारे में पंजाब की AAP सरकार के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया (X) पर कह दिया कि लोगों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles