spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लेडी टीचर बोली-लुधियाना मेयर के पति ने अश्लील फोटो मांगे:न भेजने पर धमकाया, पति की मौत के बाद दबाव डाला; AAP मेयर बोलीं- जांच हो




लुधियाना में लेडी टीचर ने मेयर के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि मेयर का पति मैसेज करता है और बार-बार अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव डालता है। जब वो मना करती है, तो वह जान से मारने की धमकी देता है। लेडी टीचर का आरोप है कि मेयर का पति उसे मानसिक तौर परेशान कर रहा है। टीचर ने कहा कि वो कल सबूतों के साथ मीडिया के सामने आएगी और मेयर के पति की आशिक मिजाजी का भंडाफोड़ करेगी। इस मामले की शिकायत CM और DGP को भी भेज दी है। उधर, इस मामले में AAP मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस मामले में ज्यादा पता नहीं है। लेकिन कुछ सूचनाएं उनके पास आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत पुलिस को दी गई है, तो उसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आए। लेडी टीचर ने ये बड़ी बातें बताईं… मेयर बोलीं- दोषी को सजा मिलनी चाहिए मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कानूनी जांच होनी चाहिए। उन्होंने लेडी टीचर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलनी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles