![]()
पलवल जिले में पलवल-रूंधी रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी देवरतन डागर ने बताया कि पलवल-रूंधी रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर नंबर 1477/15-17 के निकट अप मेन लाइन और डाउन लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जांच अधिकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है, रंग सांवला है और उसने काली लोअर व सफेद पट्टीदार टी-शर्ट पहनी हुई है। शव की पहचान न होने पर जीआरपी ने मृतक के हुलिए के संबंध में जिले और आसपास के जिलों के थानों व चौकियों, साथ ही जीआरपी के थानों व चौकियों में सूचना भिजवा दी है। पुलिस का कहना है कि यदि इस हुलिए के किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होगी, तो पहचान कराई जा सकेगी।
Source link
पलवल में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:अप और डाउन लाइन के बीच मिला शव, जीआरपी कर रही पहचान कराने की कोशिश







