spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कार कारोबारी को 1 करोड़ की रंगदारी की धमकी:विदेशी नंबर से कॉल कर कहा-जान से मार देंगे,अज्ञात पर FIR




लुधियाना में कारों की खरीद फिरोख्त करने वाले एक व्यक्ति को विदेश नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी न्यू गुरु अंगद देव कॉलोनी, न्यू जनता नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गिल रोड स्थित कमल ऑटो फील्ड्स के नाम पर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 18 अप्रैल को आई थी विदेशी नंबर से काल पीड़ित के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 से उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर (+351927361380) से कॉल आ रही थी। जब उसने कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पीड़ित और उसके परिजनों में सहम है। धमकी देने वाले ने अभी अपना नाम या गैंग नहीं बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिमलापुरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles