![]()
फाजिल्का के गांव जांडवाला भीमेशाह में ठेके पर बोई गई गेहूं की 7 एकड़ फसल को कोई और काट ले गया। उनके बीच कुछ लेनदेन का विवाद था। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैष बताया जा रहा है कि मजदूर व्यक्ति ने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं की फसल की बिजाई की थी। उसका गांव के लिए एक व्यक्ति से लेनदेन बकाया था। पंचायत में गेहूं की फसल की कटाई के बाद अदायगी करने का फैसला हुआ था । लेकिन अब आरोप है कि खेत से फसल कटाई करवा गेहूं ले गया है। पंचायत में हुआ था फसल के बाद रूपए देने का वादा पुलिस को दी शिकायत में अंग्रेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव जांडवाला भीमेशाह ने बताया कि उसको गांव के ही एक व्यक्ति के 17 हजार रुपए देने थे। हालांकि उसने एक लाख रुपया ब्याज पर लिया था, जिसके बदले में उसने अपना घर लिखकर दिया हुआ था। गेहूं की फसल की कटाई के बाद अदायगी करने का करार किया था। इसके लिए गांव में बकायदा पंचायत भी हुई जहां ये फैसला लिया गया था। अब अंग्रेज सिंह ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाए है कि जिस व्यक्ति के पैसे देने थे, उसने उससे बिना पूछे उसकी सात एकड़ जमीन से फसल की कटाई कर ली है। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए की बनती है। पूर्व पंचायत मेंबर राजेश कुमार ने कहा कि इस संबंधित पंचायत में बैठकर फैसला हुआ था । लेकिन अंग्रेज की गेहूं की फसल की कटाई धक्केशाही से कर ली गई है । जिसपर उन्होंने इंसाफ की मांग की है। दूसरा पक्ष बोला कि पैसे मांगने पर फसल काटने को कहा था दूसरे पक्ष के रंजीत सिंह का तर्क है कि उन्होंने अंग्रेज सिंह उर्फ बाजा पिछले वर्ष के पैसे भी लेने हैं। उनका एक लाख 40 हजार रूपये का लेनदेन बकाया है। जब पैसे वापस मांगे गए तो उन्हें कहा गया कि वह उनकी फसल कि कटाई कर ले जाए। इसलिए उन्हें गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए कहा गया था। उसके लिए उन्होंने फसल कि कटाई की है। फिलहाल शिकायत पुलिस के पास पहुंचीं है तो मंडी रोड़ावाला पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है । जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया जा रहा है ।
Source link
फाजिल्का में पैसे के लेनदेन में काट ले गए फसल:पंचायत में हुआ था गेहूं कटने के बाद पैसा वापस करने का फैसला, पुलिस में शिकायत







