![]()
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर मुंडी खरड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 1:45 बजे एक चलती ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। खरड़ से चंडीगढ़ की ओर जा रही इस कार में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार के बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने स्थिति भांप ली और तुरंत वाहन से बाहर निकल आया। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग और पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना देरी किए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। उनकी तत्परता के चलते आग को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो पास में स्थित पेट्रोल पंप के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
Source link
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर चलती कार में लगी आग:पेट्रोल पंप के पास हादसे से मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू







