spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Chandigarh School Bag Policy 2020 to be Implemented; Monitor Committee Formed


स्कूली बच्चों के बैगों का वजन कम करने और स्कूल बैग पॉलिसी 2020 को सख्ती से लागू करने के लिए यूटी प्रशासन ने कार्रवाई की है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) ने एक 5 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो सभी स्कूलों में बैग पॉलिसी का पालन करवाएगी।

.

कमेटी की अध्यक्षता डिप्टी डीईओ-2 रेनू शर्मा करेंगी। इसमें जीएमएसएसएस-32 की प्रिंसिपल संगीता छाबड़ा, पीएम श्री जीजीएमएसएसएस-18 की प्रिंसिपल मंजीत कौर, जीएमएसएसएस-रायपुर कलां के प्रिंसिपल नरिंदर सिंह और जीएमएचएस-कर्सन के हेडमास्टर धर्मेंद्र को सदस्य बनाया गया है।

कमेटी को ये काम करने होंगे

-हर तीन महीने में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करेगी

-बैग का वजन 10% से ज्यादा न हो, यह सुनिश्चित करेगी

-बैगलेस डे, डिजिटल लर्निंग और भारी सामग्री न ले जाने की पालना चेक करेगी

-हर महीने 5 तारीख तक रिपोर्ट DEO ऑफिस को सौंपेगी

यहां देखे ऑर्डर की कापी..

15 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

सभी स्कूलों को स्कूल बैग पॉलिसी का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने कहा कि बच्चों के बैग का वजन तय मानकों के अनुसार ही होना चाहिए और स्कूलों को इस दिशा में तुरंत जरूरी कदम उठाने होंगे। इसके लिए गठित कमेटी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी निर्देशों का पालन हो रहा है।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कमेटी अपनी पहली रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जमा करे। इस रिपोर्ट में स्कूलों में पॉलिसी के पालन की स्थिति और किसी भी तरह की कमी या उल्लंघन की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने और बच्चों के हित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles