spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पति की मौत के 3 दिन बाद पत्नी का सुसाइड:पुलिस ने पूछताछ को बुलाया था, इससे पहले ही कुरुक्षेत्र PG में फंदा लगाया; 3 साल पहले लव-मैरिज




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड कर लिया। उसका शव पीजी के कमरे में पंखे से बांधे गए फंदे से लटका मिला। मामले का पता तब चला, जब युवती ने मंगलवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पीजी ऑनर ने कमरे में लगी खिड़की से झांककर देखा तो मामले का पता चला। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसके बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवती मानसी उर्फ देवी (21) जींद की रहने वाली थी और तीन दिन पहले उसके पति विक्रम (26) ने भी करनाल में सुसाइड कर लिया था। दोनों ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के बीच आपसी अनबन होने पर मानसी कुरुक्षेत्र में पीजी में रह रही थी। कुरुक्षेत्र पुलिस को यह भी पता चला है कि करनाल पुलिस ने उसे आज यानि मंगलवार को पति के सुसाइड केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर, उसने रात में ही सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने भाई को मैसेज भेजा- अब सहा नहीं जा रहा। मैंने विक्रम के कोई पैसे नहीं लिए। फिहहाल, पुलिस ने सुसाइड केस की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि पति के सुसाइड केस में युवती पर क्या आरोप लग गए थे। 5 पॉइंट में समझे सुसाइड का यह पूरा मामला पुलिस ने शुरू की छानबीन मानसी के सुसाइड का पता लगते ही पीजी संचालक ने कुरुक्षेत्र पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आज देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के माता-पिता से जानकारी जुटाई जा रही है। करनाल पुलिस से भी संपर्क साधा गया है कि मानसी के पति विक्रम की मौत का क्या मामला है। शुरुआती जानकारी जो सामने आई है, वह यह है कि मानसी पर विक्रम के पैसे लेकर आने का आरोप लगा था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles