spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली के फ्लैट में लगी आग:एसी से निकली चिंगारी, पालतू कुत्ते की मौत, ढाई लाख कैश और सोने के जेवर जले




मोहाली के सेक्टर 125 स्थित सन्नी एन्क्लेव के रीगल होम्स में एक रिहायशी फ्लैट में भीषण आग लग गई। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एयर कंडीशनर (एसी) से निकली चिंगारी के कारण लगी इस आग में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना रीगल होम्स के फ्लैट नंबर 2579-सी में हुई। फ्लैट मालिक बंत राज शर्मा ने बताया कि आग लगने के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर में मौजूद थे। एसी से चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैली, जिसके बाद दंपति ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कीमती सामान जला हालांकि, इस हादसे में उनका ढाई साल का पालतू गोल्डन डॉग आग की चपेट में आने से मर गया। आगजनी में घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें एलसीडी, फ्रिज, करीब ढाई लाख रुपए नकद और लगभग 15 तोले सोना शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम में ड्राइवर सरबजीत सिंह और फायरमैन जगदीप सिंह व नवतेज सिंह शामिल थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के फ्लैट्स तक फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग इस घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles