spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में घर में घुसकर दंपती पर हमला:8 माह की गर्भवती है महिला, अस्पताल से ड्यूटी कर लौटा था व्यक्ति, 15 पर FIR




पलवल के दिघौट गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दंपती पर घर में घुसकर हमला किया गया। इस हमले में आठ माह की गर्भवती महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने 9 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित भगत सिंह ने बताया कि उनके भाई दीपक ड्यूटी खत्म कर अस्पताल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। दीपक किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन हमलावर उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। भगत सिंह के अनुसार, जयपाल, प्रवीण उर्फ भूरा, सुरेंद्र, दुल्ली, राजेंद्र, डिगंबर, नीरज, मछला और गौरव सहित 15 महिला-पुरुषों ने उनके घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उन्होंने घर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। इस दौरान पत्थर लगने से दीपक की पत्नी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई, जो आठ माह की गर्भवती है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहा विवाद पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कही। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कोर्ट में मामला लंबित है और घर पर स्टे होने के बावजूद दीवार तोड़ने की कोशिश की गई थी। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक और खुशबू का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दोनों के चोटिल होने की पुष्टि हुई है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles