spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला के अर्नव गांधी का जलवा:JEE Main में 100 पर्सेंटाइल, AIR-22 हासिल; 300 में से 295 अंक, IIT बॉम्बे में एडमिशन सपना




नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को घोषित JEE Main 2026 सेशन-2 के परिणामों में पंचकूला के अर्नव गांधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 प्राप्त कर हरियाणा और ट्राईसिटी का नाम रोशन किया है। अर्नव गांधी ने परीक्षा में 300 में से 295 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें देशभर के टॉप स्टूडेंट्स में शामिल कर दिया है। परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है। IIT बॉम्बे में एडमिशन सपना अर्नव पंचकूला के भवन विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने JEE की तैयारी श्री चैतन्य इंस्टिट्यूट से की। स्कूल और कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की है। अर्नव का सपना देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना है। अब वे JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। सफलता का मंत्र: गलतियों का विश्लेषण और कॉन्सेप्ट क्लियर अर्नव के अनुसार, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए गलतियों का विश्लेषण, अवधारणाओं की स्पष्टता और नियमित मॉक टेस्ट बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि लगातार अभ्यास और सही रणनीति से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।अर्नव की इस सफलता पर उनके परिवार, स्कूल और कोचिंग संस्थान में खुशी का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि अर्नव शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। शहर के लोगों ने भी अर्नव गांधी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles