spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में ATM लूट का इनामी बदमाशा गिरफ्तार:गैस कटर से काटी मशीन, 22 लाख लेकर हुआ फरार, साथियों के साथ मिलकर वारदात




हरियाणा के नूंह जिले की चौकी जयसिंहपुर पुलिस ने राजस्थान में एसबीआई एटीएम लूट के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 22 लाख 9 हजार रुपए की लूट को अंजाम देने वाले 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राहुल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल खान नूंह जिले के सालहाका गांव, थाना सदर तावड़ू का निवासी है। वह राजस्थान के थाना बुहाना में दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित था। पुलिस के अनुसार, राहुल खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया था। गैस कटर से काटकर वारदात आरोपियों ने गैस कटर और अन्य औजारों का उपयोग करके एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी 22 लाख 9 हजार रुपए की नकदी लूट ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें राहुल खान की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। वहीं गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। मामले की जांच में जुटी पुलिस राहुल खान की गिरफ्तारी के बाद थाना बुहाना (राजस्थान) पुलिस को सूचित कर दिया गया है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की बात कही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles