spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में युवक ने किया सुसाइड:पंखे से लगाया फंदा, कमरे में लटका मिला शव, तीन भाइयों में सबसे छोटा था




पंचकूला जिले में पिंजौर के सैनी मोहल्ला में 25 वर्षीय युवक सूरज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी अमित ने बताया कि सूरज के दो दोस्तों ने उन्हें सूचित किया कि सूरज दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद वे पड़ोसी घर की छत से सूरज के घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि सूरज कमरे में नीचे गिरा हुआ था और उसके गले में केबल की तार लिपटी हुई थी। उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। पंखे से लटका मिला शव दोस्तों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर ईआरवी 526 की टीम पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि घर में पंखे से केबल की तार लटकी हुई थी और वही तार मृतक के गले में लिपटी हुई थी। युवक मृत अवस्था में पाया गया। तीन भाइयों में सबसे छोटा था एडवोकेट विनोद गोरी ने बताया कि मृतक सूरज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पिता के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सूरज को सुबह बिल्कुल ठीक देखा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles