spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-लेजर वैली पार्क के वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:चारों तरफ पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; चालक बोला परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया




चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जिस वॉकिंग ट्रैक पर सुबह-शाम सैर करने पहुंचते हैं, उसी ट्रैक पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार चलती नजर आई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस ट्रैक पर केवल पैदल चलने की अनुमति होती है, वहां एक पंजाब नंबर की कार आराम से घूम रही है। उस समय ट्रैक पर लोग वॉक कर रहे थे, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता था। यह वही लेजर वैली पार्क है, जहां शहर के बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टेज शो भी होते हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के खास इंतजाम होने चाहिए। चालक बोला मेरे पास परमिशन मामले की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आई। पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 की टीम ने तुरंत गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसकी डिटेल निकाली। जांच में सामने आया कि कार मोहाली रजिस्ट्रेशन की है और उसे मोहाली निवासी एक व्यक्ति चला रहा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक की पहचान कर ली गई है और उसे पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है। प्रारंभिक बातचीत में चालक ने दावा किया है कि वह किसी इवेंट के सिलसिले में पार्क के अंदर गया था और उसके पास अनुमति थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चालक को संबंधित परमिशन के दस्तावेजों के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि उसके पास वैध अनुमति नहीं थी, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चंद कदमों की दूरी पर हेडक्वार्टर व पुलिस स्टेशन बड़ी हैरानी की बात है कि सेक्टर-10 लेजर वैली से चंद कदमों की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और पुलिस स्टेशन-3 है। इसके अलावा पंजाब पुलिस का हेडक्वार्टर भी पास ही है। इसके चलते लेजर वैली वाली रोड पर हर समय ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है, क्योंकि हाईकोर्ट के जज भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद गाड़ी लेजर वैली के अंदर एंट्री कर जाती है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। पार्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने गाड़ी की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस की नजर उस पर पड़ी और फिर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles