spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज:सीआईए को टी-प्वाइंट पर खड़ा मिला; तलाशी में जेब से मिली पिस्तौल




फतेहाबाद जिले में भूना-कुलां रोड पर सीआईए टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता करने में लगी हुई है कि युवक यह अवैध पिस्तौल कहां से लाया और किसलिए लेकर आया। इसकी भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। टी-प्वाइंट के पास पुलिस देखकर तेजी से जाने लगा भूना थाना पुलिस को दी शिकायत में सीआईए में कार्यरत एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ भूना से कुलां की तरफ जा रहे थे। जब नाढोड़ी मोड़ के टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो एक युवक दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह तेजी से चलने लगा। जिससे उस पर शक हुआ। शक के आधार पर उसको रुकवा कर नाम व पता पूछा तो उसने अपनी पहचान गांव कमालवाला निवासी जयबीर के रूप में बताई। आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। उसकी पेंट की जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर चेक किया गया तो वह अनलोडिड था। इसके बाद युवक पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/54-59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles