spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर के युवक की अमेरिका से पहुंची डेडबॉडी:मुकेरियां में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, 10 दिन पहले हार्ट अटैक से हुई थी मौत




पंजाब के होशियारपुर जिले की तहसील मुकेरियां के युवक की डेडबॉडी रविवार को गांव लगाई गई। मुशाहपुर गांव के युवक राजिंदर सिंह (42) की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
राजिंदर सिंह 2 साल पहले रोजगार के लिए अमेरिका गए थे और वहां मिनसोटा में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। आज पार्थिव देह के पैतृक गांव मुशाहपुर लाए जाने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
राजिंदर सिंह को पत्नी को लोगों ने बहुत मुश्किल के संभाला। राजिंदर सिंह की 4 और 8 साल की बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। भाई में मुख्ग्नि देकर संस्कार की रस्में निभाईं। परिवार के मुताबिक राजिंदर घर का इकलौता कमाने वाले था। घर की आर्थिक दशा सुधारने के लिए वह 25 लाख रुपए कर्ज लेकर अमेरिका गया था। संस्कार से जुड़े PHOTOS पूर्व सरपंच और लोगों ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता
राजिंदर के जीजा ने बताया कि वह मेहनती इंसान था। घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी। हमने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। अब परिवार के सामने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पूर्व सरपंच राकेश मिन्हास
ने कहा कि राजिंदर की मौत पूरे गांव के लिए दुखद घटना है। राजिंदर एक अच्छा और मिलनसार व्यक्ति था। हम सरकार से अपील करते हैं कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। समाज सेवक सर्वजीत सिंह साबी
ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को तुरंत मदद देनी चाहिए। परिवार की हालत बहुत कमजोर है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए सहायता दी जाए। मौत से 2 दिन पहले हुई थी पत्नी से बात
राजिंदर सिंह की पत्नी शमा देवी ने बताया कि 8 मार्च को पति को हार्ट अटैक आया। इससे 2 दिन पहले ही पति का फोन आया था। मुझसे कहा था कि मैं ठीक हूं। इसके साथ ही बच्चों से बात की और उनका हाल-चाल और पढ़ाई के बारे बात की। इसके बाद उसे रिश्तेदारों का फोन आया कि राजिंदर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles