spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में वकील के बेटे को बाइक ने मारी टक्कर:गंभीर रुप से घायल, चुनाव आयोग से की थी BJP के होर्डिंग की शिकायत




पंचकूला में बाइक सवार युवक ने वकील के बेटे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने घायल बच्चे के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल बच्चे के वकील पिता ने एक दिन पहले ही BJP के होर्डिंग्स की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। पंचकूला के सेक्टर-14 निवासी मुनीष छाछिया ने 14 अप्रैल को हरियाणा चुनाव आयोग के पास एक शिकायत भेजी थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि शहर के चौराहों पर BJP के झंडे व बैनर लगे हुए हैं। आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने उनकी शिकायत डीसी पंचकूला सतपाल शर्मा को भेजी है। हालांकि शिकायत पर अभी कोई एक्शन नहीं हुआ है। लेकिन शिकायत के अगले ही दिन उनके बेटे को किसी बाइकर ने टक्कर मार दी। बाइकर्स ने पीछे से मारी टक्कर मुनीष छाछिया के 12 वर्षीय बेटे विराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 अप्रैल की शाम करीब चार बजे अपने दोस्त संजू के घर से लौट रहा था। वह पैदल- पैदल चलते हुए क्वार्टर नंबर 2 A के पीछे वाली साइड मे पहुचा तो पीछे से एक बाइक पर एक लड़का बहुत तेज स्पीड में आया और उसे पीछे से टककर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया। जिसके कारण उसके सिर, मुंह, बाजू व टांग पर काफी चोटें लगी। हालांकि पुलिस ने बच्चे के बयान पर मामला अब दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच धारा 281,125(A) BNS के तहत कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles