spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कल रेवाड़ी आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव:10 मई को रेवाड़ी-धारूहेड़ा में होंगे निकाय चुनाव; भाजपा में मंथन बैठकों का दौर जारी




उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कल रेवाड़ी आएंगे। 10 मई को रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव होने है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा आ रहे अखिलेश के दौरे के सियासी रंग से भी देखा जा रहा है। भाजपा का शनिवार को भी मंथन बैठकों का दौर जारी रहा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शुक्रवार को प्रदर्शन के बहाने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को मन टिटौल चुके हैं। 2024 के चुनावों में दिए थे संकेत अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा में अपनी पार्टी के लिए सीट मांगी थी। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के विरोध के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने अखिलेश यादव की इस मांग को नहीं माना। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि यादव बाहुल्य दक्षिणी हरियाणा में अखिलेश यादव हरियाणा में सपा की एंट्री का रास्ता तलाशने का प्रयास करेंगे। भाजपा की मैराथन बैठकें शनिवार को धारूहेड़ा में भाजपा कौर ग्रुप की बैठक हुई। चुनाव प्रभारी की अध्ययक्षता में हुई बैठक में धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार के लिए अब तक मिले 17 व पार्षदों के लिए मिले 65 आवेदनों पर मंथन किया। बैठक में धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला हुआ। हालांकि, वार्ड पार्षदों के सिलंब पर लड़ने के फैसले को होल्ड पर रख लिया। ये लोग रहे मौजूद बैठक में चुनाव सह प्रभारी कमल यादव, जिला प्रभारी नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, रामपाल यादव, चेयरमैन कृष्ण कुमार, डॉ. सतीश खोला, वीरकुमार यादव, हुक्मचन्द यादव, सुनील यादव मूसेपुर, सिंहराम महलावत, हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान के अलावा चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले मौजूद रहे। रेवाड़ी पहुंचे सह प्रभारी सुरेंद्र पूनिया शनिवार शाम को रेवाड़ी में चुनाव सहप्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों पर मंथन के लिए रेवाड़ी पहुंचे। रेवाड़ी में चेयरमैन पद के लिए अब तक 25 से अधिक और पार्षद के लिए 150 आवेदन आ चुके हैं। चुनाव सहप्रभारी बैठक में विधायक व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ नामों के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन करेंगे। इस बार रेवाड़ी में चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। जबकि धारूहेड़ा ओपन है। रेवाड़ी में 32 और धारूहेड़ा में 18 पार्षद चुने जाएंगे। पूर्व मंत्री और विधायक ने बनाई दूरी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने रेवाड़ी पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रेवाड़ी और धारूहेड़ा में उम्मीदवारों के नामों पर मन टटोलने का प्रयास किया। प्रदेशध्यक्ष के रेवाड़ी दौरे से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव की दूरी से कांग्रेस की एकजुटता पर फिर सवाल खड़े हो गए थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles