![]()
चंडीगढ़ में एक युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक युवक काफी देर तक बिना हिले-डोले एक ही जगह पर खड़ा नजर आ रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और वह पूरी तरह स्थिर दिखाई देता है, जैसे उसे आसपास की किसी भी गतिविधि का एहसास नहीं हो रहा हो। युवक के हाथ में बीड़ी भी देखी जा सकती है, जो इस दृश्य को और असामान्य बना देती है। वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि युवक के शरीर में लंबे समय तक कोई हलचल नहीं होती, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान नजर आते हैं। आसपास खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। खबर को लगातार अपडेट कर रहे है…..
Source link
चंडीगढ़ में खड़े-खड़े सोते व्यक्ति का वीडियो:एक ही स्थिति में आंखें बंद कर खड़ा युवक, काफी देर तक शरीर में हलचल नहीं







