spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इसराना की अनाज मंडी में 20 मिनट की बारिश:आढ़तियों और अधिकारियों के इंतजाम हुए फेल, जगह-जगह भरा पानी




पानीपत जिले की इसराना अनाज मंडी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई 20 मिनट की बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आढ़तियों की तैयारियों की पोल खोल दी। दोपहर 3:30 बजे हुई तेज बारिश के कारण मंडी में जगह-जगह पानी भर गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। बारिश इतनी तेज थी कि मंडी में रखी अधिकांश गेहूं की ढेरियां खुली पड़ी थी। खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं भी पानी में डूब गई। इससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम ने दी थी चेतावनी बता दें कि एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन ने चार दिन पहले ही मंडी कर्मचारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए तिरपाल और अन्य इंतजाम करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आज के इंतजाम धरे के धरे रह गए। उठान धीमा होने के कारण भीड़ ज्यादा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि मंडी में गेहूं का उठान धीमा होने के कारण भीड़ ज्यादा है और आढ़तियों ने बड़े-बड़े ढेर लगा रखे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नई सड़क बनने के कारण मंडी की नालियों की हालत खराब है, जिससे पानी निकासी नहीं हो पाती। पिछले दिनों चंडीगढ़ से आए एसीएस ने भी नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। फसल भीगने से हुआ नुकसान आज की बारिश ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारी पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। पानी में डूबे अनाज से हुए नुकसान के बावजूद, व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles