spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में दो सड़क हादसों में छह घायल:बेकाबू दो कारों ने बाइक, ई रिक्शा, पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर




पलवल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने घायलों की शिकायतों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, पहला हादसा हथीन मोड़ के पास हुआ। अहरवां गांव निवासी सुनील कुमारी ने शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा में अंबेडकर कॉलेज जा रही थीं। बांस मोहल्ला के पास एक सफेद कार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने एक बाइक और सड़क पर पैदल चल रही महिला को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील कुमारी, ई-रिक्शा चालक हीरालाल निवासी ताराका, पैदल चल रही रामबती निवासी बांस मोहल्ला और बाइक सवार महेश निवासी मढ़नाका गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों को सरकारी अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। बाइक से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर दूसरी घटना पलवल के हुडा सेक्टर-दो चौक के पास हुई। स्वामिका गांव निवासी महेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी आकाश के साथ बल्लभगढ़ से काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। हुडा सेक्टर-दो चौक पर उनकी खड़ी बाइक को एक टाटा पंच कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश और आकाश सड़क पर दूर जा गिरे। संतुलन बिगड़ने से कार भी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में महेश और आकाश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles