spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार:पठानकोट में भारी बारिश का अलर्ट, 2.5 डिग्री गिरा तापमान, 17 तक बारिश की संभावना




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री नीचे चला गया। आज 12 अगस्त के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने पठानकोट के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट दिखाया। जबकि अन्य स्थानों पर कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बठिंडा में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 29.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। 17 अगस्त तक राज्य में बारिश की संभावना है तीन जिलों में बारिश दर्ज पंजाब में आज 3 जिलों पठानकोट, मोहाली और रूपनगर में बारिश दर्ज हुई। पठानकोट के थेइन डैम में सबसे ज्यादा 46 मिमी, KVK पठानकोट में 18 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 5.5 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश हुई। वहीं चंडीगढ़ में 2.5 मिमी और एयरपोर्ट पर 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 2.5°C कम रहा और सामान्य से 2.8°C नीचे रहा।
मानसून एक्टिव, बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक इलाके में मानसून की ट्रफ सक्रिय है। इसी वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे नमी वाली हवाएं आ रही हैं और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी हिमाचल के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हो गया है। इसका असर कम हुआ है, लेकिन मानसून ट्रफ और कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बिजली की खपत में आई कमी पंजाब में इस समय 12,435 मेगावाट बिजली की खपत (लोड) है। इसके मुकाबले कुल उत्पादन 4,355 मेगावाट है। बिजली की मांग के हिसाब से शेड्यूल 8,086 मेगावाट है, जबकि वास्तविक ड्रॉअल 8,079 मेगावाट है। यानी शेड्यूल के मुकाबले करीब 7 मेगावाट कम बिजली ली जा रही है। ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.02 हर्ट्ज है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles