spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुल्लांपुर में हमला, दो आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार:मामूली बात पर खूनी संघर्ष, तीन युवकों पर जानलेवा हमले का केस, तीसरे की तलाश जारी




लुधियाना के थाना दाखा पुलिस ने मुल्लांपुर की नई अनाज मंडी में जान से मारने की नीयत से हमला करने, गाली-गलौज करने और हवाई फायरिंग करने के आरोप में तीन नामजद युवकों और उनके करीब 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि इस पूरी वारदात के पीछे दो-तीन दिन पहले हुई एक मामूली कहासुनी की रंजिश थी। आरोपियों ने उसी का बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात की साजिश रची थी। फोन कर अनाज मंडी बुलाया, फिर किया हमला पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित जसकरण सिंह (पुत्र जसवीर सिंह, निवासी मुल्लांपुर) ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 9 अगस्त की शाम को वह अपने दोस्तों भरत सिंह, हैप्पी सिंह और लव सिंह के साथ नई अनाज मंडी मुल्लांपुर गया था। उन्हें वहां लवप्रीत सिंह उर्फ गाडर, जस्सा (दोनों निवासी भट्टियां) और हरदीप सिंह उर्फ दीप (निवासी चक्क कलां) ने फोन करके बुलाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे मंडी पहुंचे तो वहां उक्त तीनों आरोपी अपने करीब 10 अज्ञात साथियों के साथ चार गाड़ियों के पास पहले से ही घात लगाए खड़े थे। जसकरण और उसके दोस्तों के पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी गाड़ियों से लाठियां व डंडे निकाल लिए।
जान बचाने को भागे तो मारी गोली और सिर पर किया वार पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी हरदीप सिंह ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और उन पर जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग कर दी। गोली चलते ही जब वे अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, तो लवप्रीत सिंह ने जसकरण के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा सुनकर जब जसकरण के अन्य साथी और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी खुद को घिरता देख अपनी गाड़ियों में बैठकर हथियारों सहित फरार हो गए। आरोप है कि भागते समय आरोपी जस्सा सिंह ने अपनी फॉर्च्यूनर कार से एक और हवाई फायर भी किया। 2 गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर सवार जस्सा की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ गाडर और हरदीप सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार कर लिया है। हरदीप सिंह से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीसरे फरार आरोपी जस्सा और उसके 10 अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles