![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 10 अगस्त से मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। राज्य के हिमाचल से लगते तीन जिलों होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, जबकि चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। रविवार को बारिश न होने से गर्मी व उमस एक बार फिर बढ़ गई। तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया है। हालांकि राज्य के 17 जिलों में बारिश बहुत कम हुई11 जुलाई: 3 जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं। इस तरह का रहेगा मौसम मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल से बना निम्न दबाव अब झारखंड पहुंच गया है और धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। जयपुर के उत्तर में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दोनों मौसम प्रणालियों के बीच बनी ट्रफ लाइन अब दिल्ली से खिसककर राजस्थान की ओर चली गई है। पश्चिमी तट पर तेज सोमाली जेट स्ट्रीम के कारण गोवा से केरल तक भारी बारिश की संभावना है।इन मौसम प्रणालियों के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश कम होने की संभावना है। गर्मी बढ़ने से बढ़ी बिजली की डिमांड बढ़ी तापमान व उमस बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ गई। रविवार रात को पंजाब में बिजली की डिमांड 13,243 मेगावाट रही। पंजाब की अपनी बिजली उत्पादन क्षमता से 4,934 मेगावाट बिजली पैदा हुई, जबकि ग्रिड से 8,307 मेगावाट बिजली ली गई। तय शेड्यूल 7,987 मेगावाट था, यानी शेड्यूल से 320 मेगावाट ज्यादा बिजली ली गई। उस समय ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.05 हर्ट्ज रही।
Source link







