spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जीवन हत्याकांड: धरना स्थल पर पहुंचे दुष्यंत और जेपी:हिसार में बोले-आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे सरकार, STF को सौंपे केस




हिसार के सूर्य नगर में 4 अगस्त को करीब 31 वर्षीय जीवन कुंडू की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को राजनीतिक दलों के नेता भी परिवार के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने लघु सचिवालय पहुंचकर धरना दे रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला ने परिवार को भरोसा दिया कि वह मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि केस को एसटीएफ को सौंपकर विशेष टीम गठित की जानी चाहिए, ताकि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो रही परिवार पिछले 2 दिनों से लघु सचिवालय में धरना दे रहा है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जीवन के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार का आरोप है कि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और आरोपी फरार हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ‘सीएम को हरियाणा की कानून व्यवस्था सुधारने की फुर्सत नहीं’ वहीं कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से दिल्ली और पंजाब के चक्कर लगा रहे हैं और पार्टी ने उनकी ड्यूटी पंजाब में लगा रखी है। ऐसे में उन्हें हरियाणा की कानून व्यवस्था सुधारने की फुर्सत कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्य नगर में जीवन कुंडू की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, लेकिन आरोपियों की पहचान होने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बदमाशों को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि या तो बदमाशी छोड़ दो या प्रदेश छोड़ दो। ‘इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी कांग्रेस’ जयप्रकाश ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं के आतंकवादी शामिल होने के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं आतंकवादी नहीं हैं। यदि वहां आतंकवादी पहुंचे थे तो देश के गृहमंत्री को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी और जीवन के आरोपियों समेत अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles