spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिव विहार में सुबह आठ बजे सैर कर रहे दंपति को दातर से डराया, सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी




भास्कर न्यूज | जालंधर पॉश एरिया शिव विहार इलाके में दिनदहाड़े स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सुबह करीब 8 बजे हथियारों से लैस 2 बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते एक दंपति को अपना शिकार बनाया। यह पूरी खौफनाक घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। शिव विहार के अशोक बत्रा पत्नी के साथ सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गली में पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जैसे ही दंपति उनके पास से गुजरे तो लुटेरों ने पैंट के अंदर से तेजधार हथियार निकाल कर दंपति पर अटैक कर दिया। लुटेरे वहां पहले से मौजूद थे। इस दौरान वह कूड़ा उठाने वाले टेंपू ड्राइवर को वहां से निकलने को भी कहते हैं। दहशत इतनी कि लोग डर के मारे आगे ही नहीं आए सीसीटीवी फुटेज में पीडितों के चिल्लाने और मदद की गुहार लगाने की आवाजें भी स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। लेकिन बदमाशों और हथियारों का खौफ इस कदर था कि डर के मारे कोई भी व्यक्ति मदद के लिए अपने घरों से बाहर नहीं आया। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से सामान (जप करने वाला काउंटर) छीनकर मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते समय अपने चेहरे ढके हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। उधर, एसीपी मनमोहन सिंह का कहना है कि लूट का प्रयास हुआ था। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles