spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-पंजाब में मानसून जारी:झमाझम बारिश से चंडीगढ़ का पारा सामान्य से नीचे, 12 अगस्त तक रुक-रुक कर बरसेंगे बादल




चंडीगढ़ और पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 12 अगस्त तक चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा बारिश के कारण चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ मौसम केंद्र में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र में 38.8 मिमी वर्षा हुई। 1 जून से अब तक शहर में कुल 412.6 मिमी मौसमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। 12 अगस्त तक बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 अगस्त के बीच चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म, लुधियाना सबसे ठंडा पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस बठिंडा एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 18.4 मिमी बारिश एसबीएस नगर (बल्लोवाल सोखरी) में हुई। इसके अलावा होशियारपुर में 18 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 12 मिमी, लुधियाना में 11.5 मिमी, रूपनगर (भाखड़ा बांध) में 6.5 मिमी और बरनाला में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अगस्त तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि, फिलहाल राज्य के लिए किसी भी प्रकार की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। चंडीगढ़ में भी शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles