![]()
संगरूर| रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से जीआरपी पुलिस ने संगरूर रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। एसएचओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, पार्सल कार्यालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी या रेलवे अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा जीआरपी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने आम लोगों से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की।
Source link







