![]()
पंजाब के तरनतारन के गांव जगतपुरा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में धारदार हथियारों और गोलीबारी का इस्तेमाल किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढांड निवासी बगीचा सिंह के चाचा हरविंदर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बगीचा सिंह और उसका दोस्त राणा बसरके तीन अन्य युवकों के साथ अपनी कार में जगतपुरा गांव गए थे। हरविंदर सिंह के अनुसार, वे वहां से नशा लाने और खरीदने जा रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते जगतपुरा निवासी सोनू पुत्र नरिंदर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से बाहर निकलते ही किया हमला हमलावरों ने धारदार हथियारों से उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जब बगीचा सिंह और राणा गाड़ी से बाहर निकले, तो उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया वहीं, दूसरे पक्ष से जगतपुरा निवासी सोनू पुत्र नरिंदर सिंह के भाई मनजिंदर सिंह ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि नशा बेचने के आरोप निराधार हैं। मनजिंदर सिंह के मुताबिक, ढांड निवासी बगीचा सिंह पुरानी रंजिश के चलते उनके घर आया और कार धो रहे सोनू पर गोली चला दी। गोली लगने से सोनू पुत्र नरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा- सब इंस्पेक्टर मामले पर थाना प्रमुख सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही झबाल थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link







