spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद के गुरुकुल में लगाई फांसी, मौत:12वीं कक्षा में पढ़ता था, दो बार फेल होने पर रहने लगा तनाव में




फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के मंझावली गांव स्थित एक गुरुकुल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र 12वीं की परीक्षा में दोबारा फेल होने के बाद मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर गांव निवासी 16 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। आशीष पिछले कई वर्षों से मंझावली गांव स्थित गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह छठी कक्षा से इसी गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहा था। दुबारा दिया एग्जाम, अंग्रेजी में हुआ फेल हाल ही में उसने गुरुकुल से 12वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन अंग्रेजी विषय में फेल हो गया था। इसके बाद उसने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोबारा परीक्षा दी, लेकिन दूसरी बार भी आवश्यक अंक नहीं मिलने के कारण वह पास नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि दोबारा परीक्षा में असफल होने के बाद आशीष काफी परेशान रहने लगा था। शुक्रवार दोपहर उसने गुरुकुल में अपने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुकुल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मृतक के बड़े ताऊ विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे परिवार को फोन पर घटना की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत मंझावली स्थित गुरुकुल पहुंचे, जहां आशीष मृत अवस्था में मिला। फेल होने के बाद तनाव में रहने लगा छात्र उन्होंने बताया कि आशीष पढ़ाई में काफी अच्छा था और उसने 10वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होकर 12वीं पास कर लेगा, लेकिन दोबारा असफल होने के कारण वह मानसिक तनाव में आ गया और यह दुखद कदम उठा लिया। विजय सिंह ने बताया कि आशीष के पिता विक्रम राजस्थान में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है, जबकि आशीष अकेले गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा में असफल होने पर कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेहनत और दोबारा प्रयास से सफलता मिल सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। पुलिस कर रही मामले की जांच वहीं तिगांव थाना प्रभारी रनबीर सिंह ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र 12वीं की परीक्षा में दोबारा असफल होने के कारण तनाव में था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles