spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना के हिंदू नेता की हरियाणा में पिटाई,VIDEO:पुलिस के सामने गाड़ी पर चढ़कर शीशे तोड़े, वाई सिक्योरिटी मिल रखी; पैर पकड़ माफी मांगते दिखे




हरियाणा के अंबाला में लुधियाना के हिंदू नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। हमलावर उनकी गाड़ी रोककर विंडशील्ड पर पैरों से हमला करने लगे। मंड पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर अटैक किया गया। वाई सिक्योरिटी में मंड खून से लथपथ होकर सड़क पर जान बचाकर भागते दिखे। पुलिस सिर्फ देखती रही और हमलावर लगातार उन्हें पीटते रहे। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद सिक्योरिटी में लगे जवानों ने उन्हें भीड़ से बचाकर गाड़ी से बाहर निकाला जिसके बाद वो सड़क पर भागते दिखे। बता दें कि गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय समागम था। मंड यहां गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर माथा टेकने आए थे। इस दौरान काफी संगत जुटी हुई थी। इसी दौरान ये हमला हुआ। हमले के PHOTOS… VIDEO में क्या दिख रहा… खेतों में भागे, निहंगों ने घोड़े से पीछा किया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंड गाड़ी से निकलकर खेतों की तरफ भागे। उन्हें पीटने पीछे-पीछे कुछ निहंग भी घोड़े पर सवार होकर पहुंच गए। उन्होंने फिर पीटना शुरू कर दिया। तभी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मंड को बचाया।
हाथ जोड़कर, पैर पकड़कर माफी मांगने लगे घटना के वायरल वीडियो में गुरसिमरन सिंह मंड को हमलावर भीड़ से हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगते हुए देखा गया। फिलहाल, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई की भीड़ ने यह हमला किस वजह से किया और उनकी नाराजगी का मुख्य कारण क्या था। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles