spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में सरस्वती के पुनर्जीवन का मेगा प्लान:350 एकड़ में सरोवर, टोंस का पानी लाने की तैयारी; IIT रुड़की बनाएगा ब्लूप्रिंट




सरस्वती नदी के पुनर्जीवन को लेकर हरियाणा सरकार ने अब धार्मिक आस्था के साथ इसे जल संरक्षण, भूजल सुधार और पर्यटन विकास से जोड़ने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सचिवालय में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरस्वती नदी से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती नदी हमारी धार्मिक आस्था के साथ प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की गवाह है। सरकार ने इसके पुनर्जीवन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आदिबद्री सहित सरस्वती से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने को कहा। 350 एकड़ में बन रहा सरस्वती सरोवर बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 350 एकड़ में सरस्वती सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य जलाशय से अब तक करीब 10 लाख क्यूसेक मिट्टी की खुदाई पूरी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बैराज निर्माण की भी समीक्षा की और सिंचाई विभाग को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सरस्वती परियोजना के तहत पिहोवा क्षेत्र के विकास पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। बैठक में प्राची सरस्वती सहायक नदी के सौंदर्यीकरण, सीढ़ियों के निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शेड सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई। इन विकास कार्यों की संयुक्त योजना बोर्ड तैयार कर चुका है। परियोजनाओं पर करीब 56 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। अब जानिए क्या चल रही हैं तैयारियां….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles