spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

MP मालविंदर कंग ने नितिन गडकरी से मिले:बंगा-गढ़शंकर-आनंदपुर मार्ग NH घोषित करने की मांग, 2019 में हुआ था शिलान्यास




श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। साथ ही उनसे बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग (54.50 किमी) को औपचारिक रूप से नेशनल हाईवे घोषित करने और इसे NHAI को सौंपने का आग्रह किया है। सांसद ने पत्र में बताया कि 2019 में शिलान्यास होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। अब तीन प्वाइंट में जानिए पत्र की में क्या लिखा धार्मिक और आर्थिक महत्व: यह सड़क सिखों के पवित्र स्थल श्री आनंदपुर साहिब (खालसा पंथ की जन्मभूमि) और गुरुद्वारा श्री कीरतपुर साहिब को जोड़ती है। इसके अलावा, पंजाब से हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता श्री नैना देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ट्रैफिक का भारी दबाव: शिवालिक पहाड़ियों के खनन क्षेत्रों से आने वाले डंपरों और भारी वाहनों के कारण इस सड़क पर दबाव बहुत बढ़ गया है। वर्तमान में यहाँ रोजाना लगभग 20,000 PCU (पैसेंजर कार यूनिट) का ट्रैफिक दर्ज किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के मापदंडों के बिल्कुल अनुकूल है। 2019 से अटका है प्रोजेक्ट: पत्र में जिक्र किया गया कि इस प्रोजेक्ट को 2016 में सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। 25 फरवरी 2019 को खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका नींव पत्थर रखा था, लेकिन 2019 के बाद से इस पर काम आगे नहीं बढ़ सका। सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय जनता की सहूलियत को देखते हुए इस 54.5 किमी लंबे मार्ग को तुरंत NHAI के अधीन लेकर इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles