spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जाखल में बंद रास्तों को लेकर महापंचायत का ऐलान:9 अगस्त को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जुटेंगे, बनाई जाएगी आंदोलन की रणनीति




फतेहाबाद जिले के जाखल में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के कारण अनाज मंडी के प्रमुख संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ रहा है, जिसके चलते अब आंदोलन की तैयारी की जा रही है। विभिन्न संगठनों के साझा मोर्चा ने 9 अगस्त को सुबह 10 बजे जाखल अनाज मंडी के बड़े शेड में एक महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति तय किए जाने की संभावना है और अस्थायी मार्ग खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। प्रमुख रास्ते बंद होने से हो रही परेशानी पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि, रेलवे निर्माण कार्य के कारण मंडी तक पहुंचने वाले मुख्य रास्ते बंद हैं। इससे किसानों को फसल ढुलाई और कृषि कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। व्यापारियों और राइस मिलरों को माल की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि ट्रांसपोर्टरों पर अतिरिक्त दूरी तय करने का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके अलावा, रोजाना आवागमन करने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग खोलने की उठाई जाएगी मांग उन्होंने बताया कि, महापंचायत में प्रशासन के समक्ष सबसे प्रमुख मांग निर्माण कार्य पूरा होने तक जाखल के लिए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तत्काल शुरू कराने की उठाई जाएगी। साझा मोर्चा का कहना है कि क्षेत्र के लोग विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन निर्माण के दौरान आमजन की आवाजाही पूरी तरह बाधित होना उचित नहीं है। मोर्चा ने जोर दिया कि जब तक ओवरब्रिज और अंडरब्रिज पूरी तरह चालू नहीं हो जाते, तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। मोर्चा ने भूना, फतेहाबाद और आसपास के गांवों के किसानों, व्यापारियों, राइस मिलरों, ट्रांसपोर्टरों, मजदूरों, सामाजिक संगठनों और स्कूल संचालकों से महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles