spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकारी दफ्तरों में आज से तीन दिन कामकाज रहेगा ठप:मिनिस्टिरियल स्टाफ ने की कलम छोड़-कंप्यूटर शटडाउन हड़ताल, सात को चंडीगढ़ में करेंगे रैली




पंजाब के सरकारी दफ्तरों में अगर आप कोई काम करवाने जा रहे हैं तो न जाएं। तीन दिन तक सरकारी दफ्तरों में कोई भी काम नहीं होगा। दफ्तरों में काम करने वाला क्लेरिकल स्टाफ तीन दिन की हड़ताल पर है और उन्होंने कोई भी काम न करने का फैसला किया है। पंजाब स्टेट मिनिस्टिरियल सर्विसेज यूनियन ने राज्यभर में आज से दो दिन कलम छोड़ व कंप्यूटर शटडाउन हड़ताल और तीसरे दिन सामूहिक छुट्टी लेकर चंडीगढ़ कूच करने का फैसला किया है। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
यूनियन नेताओं ने सभी विभागों के स्टाफ को कह दिया है कि वो दफ्तर में बैठकर किसी तरह का दफ्तरी काम न करें। यूनियन की टीमें सरप्राइज विजिट करेंगी और कोई कर्मचारी काम करते हुए पकड़ा गया तो यूनियन उसका बायकॉट करेगी। मिनिस्टिरियल स्टाफ की हड़ताल के कारण पब्लिक के कोई भी काम नहीं हो सकेंगे, क्योंकि अफसरों को भी जो काम करने हैं उनका लेखा-जोखा क्लेरिकल स्टाफ के पास ही होता है और वही फाइल की मूवमेंट करते हैं। पंजाब भर के 1 लाख से ज्यादा कर्मी हड़ताल पर पंजाब स्टेट मिनिस्टिरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) लंबे समय से अपनी डिमांड के लिए सरकार से बातचीत कर रही है। यूनियन पहले भी कई बार हड़ताल कर चुकी है लेकिन सरकार ने उनकी डिमांड को नहीं माना है। आज से पंजाब भर के 1 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर बंद रखकर कामकाज पूरी तरह ठप करेंगे। हड़ताल के चलते सरकारी दफ्तरों में प्रशासनिक व जन-सुविधाओं से जुड़े काम पूरी तरह प्रभावित रहने वाले हैं। यूनियन के प्रधान विक्की जुनेजा ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेती, यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। हड़ताल से ये काम रहेंगे प्रभावित… सेवा केंद्रों में काम होता रहेगा सेवा केंद्रों में हड़ताल नहीं रहेगी। सेवा केंद्रों के काउंटर खुले रहेंगे और वो लोगों से आवेदन लेते रहेंगे। खास बात यह है कि सेवा केंद्र वाले जिन आवेदनों को लेंगे उनकी वेरिफिकेशन तो अलग-अलग विभागों के क्लेरिकल स्टाफ को ही करनी होती है। अगर स्टाफ वेरिफिकेशन नहीं करेगा तो सेवा केंद्रों की पेंडेंसी भी बढ़ जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles