spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में भाई बना हैवान:बहन पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात, पिता बने रहे मूकदर्शक




अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन पर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बहन दर्द से चीखती-चिल्लाती नजर आती है, जबकि आरोपी लगातार उस पर वार करता रहता है। हैरानी की बात यह है कि यह सब पिता की मौजूदगी में होता रहा, लेकिन उन्होंने हमले को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसके एक पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है। पहले जानिए, CCTV वीडियो में क्या दिखा? सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक युवती अपने घर से बाहर निकलती है। जैसे ही वह घर के बाहर आती है, उसी समय एक कार वहां आकर रुकती है। कार से युवती का भाई और पिता बाहर निकलते हैं। इसके तुरंत बाद भाई हाथ में लोहे की रॉड लेकर अपनी सगी बहन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि भाई लगातार लोहे की रॉड से युवती पर वार करता रहता है, जबकि युवती दर्द से चीखती-चिल्लाती और खुद को बचाने की कोशिश करती रहती है। इस दौरान पिता भी मौके पर मौजूद रहता है, लेकिन हमले को रोकने की कोई कोशिश नहीं करता। कुछ देर बाद युवती के दूसरे भाई की पत्नी घर से बाहर निकलती है। उसके बाहर आते ही आरोपी भाई वहां से फरार हो जाता है। वहीं, इस मामले में लड़की के बड़े भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बहन नवदीप कौर पर उसके सगे छोटे भाई और पिता ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में उसकी दोनों टांगें गंभीर रूप से घायल हो गईं और दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। मनदीप सिंह के अनुसार, उनकी बहन मुंबई से उनसे मिलने आई थी। आरोप है कि छोटे भाई को इस बात की रंजिश थी कि वह उनके घर क्यों आई। जब वह उनके घर से अपने ससुराल जाने के लिए निकली, तभी भाई ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमला अमृतसर के न्यू मॉडल टाउन, खंडवाला, छेहरटा इलाके में हुआ। उनकी बहन के हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि एक टांग बुरी तरह टूट गई। फिलहाल उसका ऑपरेशन चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद की मुख्य वजह पारिवारिक संपत्ति है। उनके मुताबिक, छोटा भाई पूरी जायदाद अपने नाम करवाना चाहता है और इसी कारण पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है तथा उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश कर चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटा भाई अक्सर शराब के नशे में पिता को साथ लेकर बहन और अन्य रिश्तेदारों के घर जाकर गाली-गलौज और झगड़ा करता है। उनका कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों से लगातार ऐसा किया जा रहा था। मनदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए । वही थाना छेहरटा के SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। जैसे ही पीड़िता बयान देने की स्थिति में होगी और उसका बयान दर्ज किया जाएगा, पुलिस कानून के अनुसार बनती कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles