spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त:म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन ने की घोषणा; कच्चे कर्मचारियों को सरकार करेगी रेगुलर




मोगा नगर निगम के कर्मचारियों की कई सप्ताह से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। निगम कार्यालय में आयोजित एक सभा के दौरान म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फेडरेशन ने औपचारिक रूप से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। इस अवसर पर कर्मचारियों को पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ हुई बैठक के निर्णयों से अवगत कराया गया। सफाई सेवक यूनियन नगर निगम के प्रधान सोमनाथ चोबड़ ने कहा कि 4 अगस्त, 2026 का दिन सफाई कर्मचारियों के संघर्ष के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई, 2026 को शुरू हुई यह हड़ताल सरकार द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद सफलतापूर्वक समाप्त हुई है। चोबड़ ने इस जीत को किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी नगर निगम कर्मचारियों की सामूहिक सफलता बताया, जिन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सफाई सेवक यूनियन पंजाब के नेतृत्व और संघर्ष के दौरान समर्थन देने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक तथा कर्मचारी संगठनों को दिया। मेयर विनयपाल कौर दोदड़िया और सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी, हड़ताल समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया और नगर निगम की सेवाओं को फिर से सुचारु रूप से शुरू करने की अपील की।कार्यक्रम में वाल्मीकि सभा के प्रधान हैप्पी चोमड़ सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल और उनकी टीम को संघर्ष की सफलता पर बधाई दी। ये रहे मौजूद सभा में फेडरेशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल, मुख्य सचिव नरोटम, कैशियर जोगिंदर भुल्लर, यूनियन के महासचिव विश्वनाथ जोनी, चेयरमैन रजिंदर बोहत, रवि सारवान, मदन लाल बोहत, हरकृष्ण बोहत, हरबंस सागर, रवि चावरिया, करमजीत मानूके, हरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह घोलिया, जसमेल सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, जसपाल और नरेश बोहत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles