spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में लगाए जाएंगे दो लाख पौधे:वन विभाग ने डेढ़ लाख लगाए, 50 हजार का कार्य जारी, फ्री में हो रहा वितरण




पलवल जिले को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने इस वर्ष दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 1.50 लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न सरकारी विभागों और आमजन के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। शेष 50 हजार पौधों का रोपण वन विभाग स्वयं करेगा। जिला वन अधिकारी सुरेश पुनिया ने बताया कि जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग सामाजिक संस्थाओं, सरकारी विभागों और आम नागरिकों के साथ मिलकर लगातार पौधरोपण अभियान चला रहा है। कोई भी नागरिक, सामाजिक संस्था या सरकारी विभाग वन विभाग की नर्सरी से नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकता है। इसके लिए केवल पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है। कम से कम एक पौधा लगाने की अपील वन विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। जिला वन अधिकारी ने यह भी बताया कि पौधरोपण के लिए वर्तमान मानसून का मौसम सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में लगाए गए पौधों की यदि नियमित सिंचाई और देखभाल की जाए तो वे भविष्य में बड़े एवं छायादार वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण, भूजल संवर्धन और स्वच्छ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। वन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में वन विभाग की पांच नर्सरियां संचालित हैं। इनमें पलवल, मिंडकोला, होडल, बहीन और भिडूकी गांव की नर्सरियां शामिल हैं। जिले के किसी भी क्षेत्र के नागरिक इन नर्सरियों से नि:शुल्क पौधे लेकर पौधरोपण अभियान में भागीदारी कर सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles