spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया; 4 साल पहले हुई थी शादी




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नसीमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 4 साल पहले कालाखेड़ा निवासी अफजल के साथ हुई थी। दंपती के 2 छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अफजल के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका नसीमा विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। मायके पक्ष का दावा है कि नसीमा की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि नसीमा ने घरेलू तनाव के चलते स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या की है। ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले की जांच कर रही पुलिस फिरोजपुर झिरका पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles