spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा:कार मालिक बोला- ₹300 का डीजल भराया, गाड़ी की सुई हिली तक नहीं; लेडी मैनेजर के कैबिन में घुसी भीड़




जालंधर में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर हंगामा हो गया। कार ड्राइवर ने आरोप लगाया कि 300 रुपए का डीजल भरवाने के बावजूद उसकी गाड़ी के फ्यूल मीटर और डीटीई (डिस्टेंस टू एम्प्टी) में कोई बदलाव नहीं आया। ड्राइवर का आरोप है कि विरोध करने पर पंप कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया और महिला मैनेजर बाहर तक नहीं आईं। बाद में ड्राइवर ने अपने पार्षद प्रतिनिधि भाई को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। इस दौरान अन्य ग्राहकों ने भी पेट्रोल पंप पर तेल कम डालने और मीटर को जीरो किए बिना फ्यूल भरने जैसे आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ा कि महिलाओं ने मैनेजर के केबिन में पहुंचकर माफी मांगने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… 300 रुपए का डीजल भरवाया, मीटर में बदलाव नहीं दिखा:
कार चला रहे अनुज ने बताया कि उसने 120 फुटी रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर रविवार शाम को 300 रुपए का डीजल भरवाया, लेकिन गाड़ी स्टार्ट करने के बाद भी फ्यूल सुई और डीटीई मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखा। विरोध करने पर पंप कर्मचारियों से बहस हो गई। दोबारा डीजल डाला, फिर भी नहीं बढ़ा फ्यूल लेवल
अनुज ने कहा कि गाड़ी कुछ दूरी पर झटके खाने लगी। वापस पंप पहुंचने पर कर्मचारियों ने गलती मानते हुए दोबारा डीजल डाला। लेकिन इसके बाद भी मीटर में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। अन्य ग्राहकों ने भी लगाए गड़बड़ी के आरोप
मौके पर मौजूद कई ग्राहकों ने दावा किया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका आरोप था कि कई बार मीटर को जीरो किए बिना ही ईंधन भर दिया जाता है। पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे, बढ़ा विवाद
मामला बढ़ने पर अनुज ने अपने भाई और क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनीष को बुलाया। आरोप है कि उनके साथ भी महिला मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिलाओं ने कैबिन में पहुंचकर माफी की मांग की
अनुज के परिजन और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने महिला मैनेजर के केबिन में जाकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मैनेजर को दूसरे केबिन में पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू की
डिवीजन नंबर-5 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस कार से डीजल निकालकर उसकी वास्तविक मात्रा की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles